अपने पती को खुश करने के उपाय
महिलाओं के साथ शादीशुदा जीवन में एक बड़ी समस्या रहती हैं कि कैसे अपने पति को हमेशा खुश रखें. कुछ तरीके यहाँ दिए जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने पति को खुश रख सकती हैं 1. हमेशा ज़िद करने से बचें: कई पुरुषों की ये शिकायत रहती है कि उनकी पत्नी उनसे बात बात पर ज़िद किया करती है. अगर आप भी इस तरह की आदत रखते हैं तो इसेबदल लें. 2. पुरुष बनने से बचें: आपको एक कड़वे सच को स्वीकारना होगा. हम जिस समाज मे रहते हैं वो एक पुरूष प्रधान समाज है. जो महिलाओं को अधिक अधिकार देखते हुए जलता है. फिर चाहे वो आपका घर ही क्यों न हो. पती हमेशा यही चाहता है कि पत्नी उससे हर बात पूछकर ही करे, अतः समझदारी दिखाते हुए ही काम लें. 3. खूबसूरत बनकर रहें: आप चाहे जैसी भी दिखती हैं, आपको खुद को अपने पती के लिये सज धजकर तैयार रखना चाहिए. कई महिलाओं के पास खुद के लिये वक़्त नहीं होता, जिससे वो अपने पति की नज़रों में अपना स्थान खो देती हैं. अतः अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें. 4.पती की आदतों को जानें: आपको अपने पति की हर आदत का मालूम होना चहिये. उन्हें क्या पसंद है , क्या नही पसंद है...